Skip to main content

विशिष्ट बालकों का अर्थ

Meaning of exceptional children

विशिष्ट बालकों को अपवादी बालक भी कहा जाता है। सामान्यतः विशिष्ट बालक उन बालकों को कहा जाता है जो अपनी क्षमताओं, योग्यताओं, व्यवहार, व्यक्तित्व आदि से अपनी आयु के अन्य बालकों से अलग रहते हैं। यह भी नेता इस की उच्चता के कारण भी हो सकती है और निम्नता के कारण भी अर्थात इस प्रकार के बालकों का विकास या तो इतना तीव्र या ज्यादा होता है कि वह अन्य बालकों से आगे निकल जाते हैं या इतना कम होता है कि वह बालक आने वालों को से पिछड़ जाता है। इन दोनों ही प्रकार के बालकों को शिक्षा अलग से प्रदान की जाती है। इन बालकों के लिए अध्यापकों की नियुक्ति भी अलग से होती है।

क्रो एंड क्रो (Crow & Crow) के अनुसार :-
"विशेष प्रकार या विशिष्ट शब्द किसी ऐसे गुण या उस गुण को धारण करने वाले व्यक्ति के लिए उस समय प्रयोग में लाया जाता है जबकि व्यक्ति उस गुण विशेष को धारण करते हुए अन्य सामान्य व्यक्तियों से विशिष्ट ध्यान की मांग करें या उसे प्राप्त करें और साथ ही इससे हो सके व्यवहार की क्रियाएं तथा अन्य क्रियाएं भी प्रभावित हो।"

इस प्रकार के कोई भी 2 प्राणी शारीरिक एवं मानसिक रूप से एक-दूसरे से भिन्न पाए जाते हैं। वह ना तो एक सा व्यवहार करते हैं और ना ही एक जैसी उनकी शिक्षा होती है। व्यक्तिगत मनोविज्ञान भिन्नता के विकास के पूर्व समस्त बालकों को सामान्य बालकों की श्रेणी में रखा जाता है। केवल उन थोड़े से बालकों को जो सामान्य से अत्यधिक भिन्न थे उन्हें असामान्य माना जाता था।। कालांतर में व्यक्तिगत भिन्नता के मनोविज्ञान के विकास के उपरांत उन बालकों की ओर ध्यान गया जो सामान्य से थोड़ा भी भिन्न थे। प्रत्येक विद्यालय में जहां सामान्य बालक आते हैं वहीं बहुत से विद्यार्थी ऐसे हैं जो किसी न किसी रूप में कुछ प्रतिभाशाली बालक, कुछ मंदबुद्धि बालक, कुछ पिछड़े बालक, कुछ समस्यात्मक बालक तथा कुछ शारीरिक दोषों से युक्त बालक होते हैं। इन बालकों की कुछ अपनी व्यक्तिगत विशेषताएं होती हैं। इन विशेषताओं के कारण यह बालक आने वालों को से भिन्न होते हैं।

अतः ऐसे बालकों को विशिष्ट बालक कहा जाता है। इस प्रकार विशिष्ट बालक एक ऐसा व्यक्तित्व है जिसके कुछ ऐसे लक्षण हैं जिनके कारण दूसरे लोग उनकी और विशेष रूप से आकर्षित होते हैं तथा अन्य लोगों का विशेष ध्यान प्राप्त करने में विशिष्ट व्यक्ति सामान्य व्यक्तियों से भिन्न प्रकार के व्यवहार और क्रियाएं करने लगता है। इस प्रकार विशिष्ट बालक के संदर्भ में कहा जा सकता है कि विशिष्ट बालक वह है जो अंतः व्यक्तिगत भिन्नता रखते हुए अन्य सामान बालकों के अंतर व्यक्तिगत भिन्नता रखता है।

विशिष्ट बालक का स्पष्टीकरण विभिन्न मनोवैज्ञानिक द्वारा की गई परिभाषा ओं से और अधिक स्पष्ट हो जाएगा।

क्रो एंड क्रो (Crow & Crow) के अनुसार :-
"विशिष्ट या असाधारण शब्द ऐसे गुणों या व्यक्ति, जिसमें वह गुण है, के लिए प्रयुक्त किया जाता है जो सामान्य व्यक्ति द्वारा प्रदर्शित पुणे गुणों से इस सीमा तक विभिन्नता के लिए होता है। जिसका कारण व्यक्ति विशेष की और उसके साथियों को ध्यान देना पड़ता है या दिया जाता है और उसके कारण ही उनकी व्यवहारिक प्रतिक्रियाएं तथा कार्य प्रभावित होते हैं।"

हेक (Hock) के अनुसार :-
"विशिष्ट बालक वह है जो किसी अन्य अथवा कई गुणों की दृष्टि से सामान्य बालक से पर्याप्त मात्रा में भिन्न होता है।"

क्रिक (kirk) के अनुसार :-
"विशिष्ट बालक वह है जो सामान्य अथवा औसत बालक से मानसिक, शारीरिक तथा सामाजिक विशेषताओं से इतना अधिक भिन्न है कि वह विद्यालय व्यवस्थाओं में संशोधन अथवा विशेष सेवाएं अथवा पूरक शिक्षक चाहता है, जिससे वह अपनी अधिकतम क्षमता का विकास कर सके।"

विशिष्ट एवं सामान्य बालकों में अंतर
Difference between normal and exceptional children

विशिष्ट बालक :-
  1. विशिष्ट बालक प्राया शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं। जैसे पतले, अत्यधिक लंबे, पोलियो ग्रस्त, लंबे सिर वाले, अंधे, कम सुनने वाले तथा मोटे शरीर वाले।
  2. यह बालक शारीरिक रूप से ग्रस्त होने के कारण मानसिक बीमारियों से ग्रस्त होते हैं।
  3. विशिष्ट बालकों की बुद्धि लब्धि 140 से ज्यादा होती है या फिर औसत या सामान्य बालकों की बुद्धि लब्धि 19 से 110 से कम होती है।
  4. विशिष्ट बालकों का अपने निजी एवं साथियों के साथ समायोजन करना कठिन होता है।
  5. विशिष्ट बालक कक्षा में बताई जाने वाली सूचनाओं या बातों को या तो अति शीघ्र सीख लेते हैं या फिर बार-बार समझाने पर भी नहीं समझ पाते हैं।
  6. विशिष्ट बालक घर, विद्यालय या समाज में अच्छा समायोजन नहीं कर पाते हैं।
  7. विशिष्ट बालकों की शैक्षिक उपलब्धि या तो बहुत अच्छी है बहुत न्यून या शून्य होती है जिसके कारण प्राय असफलता का सामना करते हैं।
  8. विशिष्ट बालक प्राय अंतर्मुखी होते हैं और अपने में ही खोए रहते हैं।
  9. विशिष्ट बालक प्राय: अति आशावादी या प्रायः अति निराशावादी विचार के होते हैं जिसके फलस्वरूप ज्यादा व्यावहारिक नहीं माने जाते।
  10. विशिष्ट बालकों का साथियों पर प्रायः नियंत्रण नहीं होता जिसके फलस्वरूप वह प्रेम, क्रोध, ईर्ष्या, घृणा, आनंद आदि को सहज ढंग से प्रदर्शित करते हैं।
  11. विशिष्ट बालक प्राय: अति महत्वाकांक्षी स्वभाव के होते हैं।
  12. विशिष्ट बालकों में अंतर्निहित क्षमताओं को प्रस्फुटित करने हेतु विशेष शिक्षा व विशेष सेवाओं की आवश्यकता पड़ती है।
सामान्य बालक :-
  1. सामान्य बालकों में अंतर्निहित क्षमताओं को प्रस्फुटित करने हेतु सामान्य शिक्षा की आवश्यकता पड़ती है।
  2. सामान्य बालक अति महत्वाकांक्षी नहीं होते बल्कि वे मध्य सोच रखते हैं।
  3. सामान्य बालक अपने संदेशों पर नियंत्रण रखने में सफल होते हैं जिसके फलस्वरूप वह प्रेम, क्रोध, ईर्ष्या, घृणा, आनंद आदि को सहज ढंग से प्रदर्शित करते हैं।
  4. सामान्य बालक शारीरिक रूप से स्वास्थ्य तथा खिलाड़ी शरीर के होते हैं।
  5. सामान्य बालक शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के कारण मानसिक बीमारियों से ग्रस्त नहीं होती जिनके कारण जल्दी तनाव व संघर्ष में नहीं आते।
  6. सामान्य बालकों की बुद्धि लब्धि सामान्यता 90 से 110 के बीच होती है।
  7. सामान्य बालक अपने निजी एवं साथियों के साथ भली-भांति समायोजन कर लेते हैं।
  8. सामान्य बालक कक्षा में दी गई सूचनाओं एवं बातों को भलीभांति सीख लेते हैं।
  9. सामान्य बालक घर, विद्यालय एवं समाज में अच्छा समायोजन स्थापित कर लेते हैं।
  10. सामान्य बालकों की शैक्षिक उपलब्धि अच्छी होती है जिसके कारण असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ता है।
  11. सामान्य बालक प्राय उभय मुखी होते हैं जिसके कारण एक दसरे से मेलजोल बढ़ाने में माहिर होते हैं।
  12. सामान्य बालक पया आशावादी होते हैं तथा जीवन को व्यावहारिक ढंग से जीने की इच्छा रखते हैं।

विशिष्ट बालकों की विशेषताएँ

  • विशिष्ट बालक अपनी क्षमता, बुद्धि, रुचि या व्यवहार में असाधारण रूप से भिन्न होते हैं।
  • उनका विकास सामान्य बालकों की तुलना में या तो बहुत तेज़ या धीमा होता है।
  • ऐसे बालक शिक्षा, सामाजिक संबंधों और आत्म-नियंत्रण में कठिनाई अनुभव कर सकते हैं।
  • इन्हें अपनी संभावनाओं को प्रकट करने के लिए विशेष शिक्षण रणनीतियों की आवश्यकता होती है।
  • ये बालक या तो प्रतिभाशाली (gifted) होते हैं या बाधित (disabled) - दोनों ही स्थितियों में वे सामान्य शिक्षण से परे सहायता चाहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

समावेशी शिक्षा का अर्थ, उद्देश्य एवं विशेषताएँ

समावेशी शिक्षा का अर्थ (Meaning of Inclusive Education) समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) ऐसी शिक्षण प्रक्रिया है जिसमें हर बालक - चाहे वह शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक या सांस्कृतिक दृष्टि से भिन्न क्यों न हो - को समान अवसरों के साथ एक ही शैक्षणिक वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार दिया जाता है। इसका उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा अपनी अक्षमता या सामाजिक परिस्थिति के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। यह शिक्षा प्रणाली “समानता” और “मानवाधिकार” के सिद्धांतों पर आधारित है। समावेशी शिक्षा यह स्वीकार करती है कि सभी बच्चे अपनी-अपनी गति, क्षमता और अनुभव के साथ सीखते हैं, और विद्यालय की जिम्मेदारी है कि वह इन विविध आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण वातावरण प्रदान करे। इस दृष्टिकोण में बच्चों को “समस्या” नहीं माना जाता, बल्कि यह माना जाता है कि शिक्षण प्रणाली को ही इतना लचीला बनाया जाए कि वह प्रत्येक विद्यार्थी की आवश्यकताओं को पूरा कर सके। समावेशी शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य यह है कि विद्यालय ऐसा वातावरण तैयार करें जहाँ सभी व...

धर्म का अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएँ

Meaning, definition and characteristics of religion मनुष्य सृष्टि का सबसे जिज्ञासु प्राणी है। वह जीवन, प्रकृति और ब्रह्मांड से जुड़े रहस्यों को समझने का निरंतर प्रयास करता आया है। किंतु जब उसे कुछ ऐसी शक्तियों और घटनाओं का अनुभव होता है जिन पर उसका नियंत्रण नहीं होता — जैसे मृत्यु, आपदा, रोग या प्राकृतिक परिवर्तन - तब उसके मन में एक ऐसी अदृश्य शक्ति के अस्तित्व का बोध होता है जो मानव शक्ति से कहीं अधिक प्रबल है। इस अदृश्य, सर्वशक्तिमान सत्ता के प्रति श्रद्धा, भय और भक्ति की भावना जब संगठित रूप में अभिव्यक्त होती है, तो उसी को “धर्म” कहा जाता है। धर्म का अर्थ (Meaning of Religion) “धर्म”  शब्द संस्कृत धातु  ‘धृ’  से बना है, जिसका अर्थ है - धारण करना, संभालना या स्थिर रखना। इस दृष्टि से धर्म वह शक्ति है जो व्यक्ति और समाज के जीवन को स्थिरता, संतुलन और दिशा प्रदान करती है। धर्म केवल पूजा या आस्था का नाम नहीं है, बल्कि यह मनुष्य के नैतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक आचरण की वह प्रणाली है जो उसे सत्य, अहिंसा, प्रेम, दया और करुणा जैसे मूल्यों से जोड़ती है। धर्म का मूल स्वरूप (Nature ...

समावेशी शिक्षा की परिभाषा

Definition of Inclusive Education समावेशी शिक्षा का अर्थ है - प्रत्येक बच्चे को, चाहे वह किसी भी सामाजिक, आर्थिक, मानसिक या शारीरिक स्थिति में हो, समान अवसरों के साथ शिक्षा प्रदान करना। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा मुख्यधारा की शिक्षा से वंचित न रहे। स्टीफन तथा ब्लैकहर्ट के अनुसार, “शिक्षा की मुख्य धारा का अर्थ बाधित बालकों की सामान्य कक्षाओं में शिक्षण व्यवस्था करना है।” उनका यह दृष्टिकोण इस विश्वास पर आधारित है कि सभी बच्चे, चाहे वे विशेष आवश्यकता वाले हों या सामान्य, सीखने की समान क्षमता रखते हैं। समावेशी शिक्षा इसलिए आवश्यक है क्योंकि यह एक ऐसा वातावरण बनाती है जिसमें हर बालक अपनी विशिष्टताओं के साथ स्वीकृत और सम्मानित महसूस करता है। आज के संदर्भ में, समावेशी शिक्षा केवल शारीरिक रूप से बाधित बच्चों की बात नहीं करती, बल्कि यह उन सभी बच्चों के लिए है जो किसी भी कारणवश सामाजिक, भाषायी या आर्थिक रूप से पिछड़ गए हैं। यह अवधारणा समानता, सहयोग और सामाजिक न्याय पर आधारित है। समावेशी शिक्षा का उद्देश्य और मूल विचार समावेशी शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्...

समावेशी शिक्षा के सिद्धांत

Principles of Inclusive Education  1. कोई भी शिक्षा से वंचित न हो  समावेशी शिक्षा का प्रथम और मूल सिद्धांत यह है कि कोई भी बालक, चाहे वह शारीरिक रूप से बाधित हो या सामान्य, शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। प्रत्येक बालक को उसके विकास के अनुरूप, निःशुल्क और उपयुक्त शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर दिया जाना चाहिए। किसी भी विद्यालय को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी बच्चे को उसकी अक्षमता, आर्थिक स्थिति या सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर शिक्षा से वंचित करे। 2. व्यक्तिगत विभिन्नता का सम्मान हर छात्र अपनी रुचियों, क्षमताओं और सोचने के तरीके में एक-दूसरे से भिन्न होता है। व्यक्तिगत विभिन्नता दो रूपों में दिखाई देती है - व्यक्ति और व्यक्ति के बीच का अंतर, व्यक्ति का स्वयं के भीतर का भेद। कई विद्यार्थी अपने साथियों से कुछ गुणों या प्रवृत्तियों में अलग होते हैं और उन्हें विशेष शिक्षण पद्धतियों की आवश्यकता होती है। समावेशी शिक्षा ऐसे छात्रों की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षण की योजना बनाती है, ताकि सभी को समान अवसर प्राप्त हो सके। 3. वैयक्तिक शिक्षा वे विद्यार्थी जिन्हें अत...

धर्म की उत्पत्ति के सिद्धांतों और विशेषताएं

धर्म की उत्पत्ति के सिद्धांतों और विशेषताएं  मानव समाज में धर्म की उत्पत्ति कैसे हुई और उसका प्रारंभिक रूप क्या था इस संबंध में मानव शास्त्रियों ने अलग-अलग विचार व्यक्त किए हैं । विकासवादी लेखकों के अनुसार आधुनिक सभ्य समाज जनजातीय या आदिकालीन समाजों का ही क्रमिक विकसित रूप है, इस कारण धर्म की उत्पत्ति भी सर्वप्रथम जनजातीय समाजों में ही हुई होगी । अतः अनेक मानव शास्त्री जनजातियों के जीवन का विश्लेषण करके धर्म की उत्पत्ति और उसके प्रारंभिक रूप को ढूंढने का प्रयत्न करते हैं । यहां हम धर्म की उत्पत्ति के कुछ प्रमुख सिद्धांतों की विवेचना करेंगे । आ. - आत्मावाद या जीववाद :- एडवर्ड टॉयलर इस सिद्धांत के प्रवर्तक हैं । आपके अनुसार आत्मा की धारणा ही " आदिम मनुष्यों से लेकर सभ्य मनुष्यों तक के धर्म के दर्शन का आधार है । यह आत्मावाद दो वृहत विश्वासों में विभाजित है - प्रथम तो यह कि मनुष्य की आत्मा का अस्तित्व मृत्यु या शरीर के नष्ट होने के पश्चात भी बना रहता है और दूसरा यह है कि मनुष्यों की आत्माओं के अतिरिक्त शक्तिशाली देवताओं की अन्य आत्माएं भी होती है ।  एडवर्ड टॉयलर  के अनुसार आत...

आदिकालीन अर्थव्यवस्था, परिभाषा तथा आर्थिक विकास के प्रमुख स्तर

आदिकालीन अर्थव्यवस्था  आदिकालीन अर्थव्यवस्था प्रत्यक्ष रूप से आदिम लोगों की जीविका पालन या जीवन धारण से संबंधित है । जीवन धारण के लिए आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करना, उनका वितरण तथा उपभोग करना है उनकी आर्थिक क्रियाओं का आधार और लक्ष्य होता है । और यह क्रियाएं एक आदिम समाज के संपूर्ण पर्यावरण, विशेषकर भौगोलिक पर्यावरण के द्वारा बहुत प्रभावित होती है । इसलिए जीवन धारण या जीवित रहने के साधनों को जुटाने के लिए हातिम लोगों को कठोर परिश्रम करना पड़ता है । आर्थिक जीवन अत्यधिक संघर्षमय तथा कठिन होने के कारण आर्थिक क्षेत्र में अन्य क्षेत्रों की भांति प्रगति की गति बहुत ही धीमी है । संक्षेप में आदिकालीन अर्थव्यवस्था एक ओर प्रकृति की शक्तियों और प्राकृतिक साधनों, फल मूल, पशु पक्षी, पहाड़ और घाटी, नदियों और जंगलों आदि पर निर्भर है और दूसरी ओर परिवार से घनिष्ठ रूप से संयुक्त है । आदिकालीन मानव प्रकृति द्वारा प्रदत्त सामग्री से अपने उपकरणों का निर्माण करता है और उनकी सहायता से परिवार के सब लोग उदर पूर्ति के लिए कठोर परिश्रम करते हैं । इस परिश्रम का जो कुछ फल उन्हें प्राप्त होता है तो फिर से आर्थि...